पनियरा महराजगंज
क्षेत्र के मुजुरी बाजार में मंगलवार को दो दिवसीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया ।
दो दिवसीय आयोजित कुश्ती का शुभारंभ सपा नेता अजय गुप्ता उर्फ लल्ला ने पहलवानों का हाथ मिला कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया । कुश्ती देखने के लिए क्षेत्र से युवाओं की भारी भीड़ मौके पर जमी रही । दंगल का मुकाबला राहुल मुजुरी और मेरठ के चर्चित कालिख पहलवान के बीच कुश्ती दंगल हुआ। छ मिनट तक चली उक्त कुश्ती जो बराबरी पर छुटी। रेफरी केशव बाबा उर्फ भोला चौहान रहे । इस अवसर पर मनोज पहलवान, सतीश चौहान, अनिल जायसवाल, अमरजीत निषाद, संजय कुमार, राजू पासवान, भोला पहलवान, रमेश यादव, जनार्दन सिंह, महेंद्र चौहान, चंद्रशेखर पहलवान, गुड्डू पहलवान, राहुल आदि मौजूद रहे ।

0 Comments