Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

सर्पदंश से मौतों और स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही के खिलाफ तहसील में सौंपा ज्ञापन

 


संवाददाता : अंबेश कुमार यादव

सहजनवा। क्षेत्र में सर्पदंश की बढ़ती घटनाओं और अस्पतालों में कथित लापरवाही को लेकर बुधवार को सहजनवा के लोगों ने तहसील परिसर में ज्ञापन सौंपकर स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग की। लोगों का आरोप है कि समय पर उपचार और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण सर्पदंश के मामलों में मौतें हो रही हैं।


ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने सर्पदंश पीड़ितों के लिए अस्पतालों में तत्काल उपचार, आवश्यक दवाओं और एंटी-स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर लापरवाही की शिकायतों की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई गई।


लोगों ने कहा कि बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को विशेष सतर्कता बरतते हुए अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।



Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .