संवाददाता : परमात्मा मौर्या
जंगल कौड़िया। क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य से जुड़ी अच्छी खबर है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौड़िया में 12 अगस्त को निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में मरीजों की प्राथमिक जांच के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श दिया जाएगा।
शिविर में जांच के बाद मरीजों को चिकित्सकीय सलाह के साथ निःशुल्क दवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही कैंसर की शुरुआती पहचान, बचाव और जागरूकता को लेकर लोगों को आवश्यक जानकारी दी जाएगी।
आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को समय पर कैंसर की प्राथमिक जांच और उचित चिकित्सकीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। जंगल कौड़िया के अलावा मानीराम, बालापार, डीहाघाट, गेघाट, रामुघाट, नयन्सर, नया गांव, मखनहा, भैयाराम, रायपुर, चिउताहा सहित आसपास के गांवों के लोग शिविर का लाभ उठा सकते हैं।
स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि कैंसर से संबंधित किसी भी प्रकार के लक्षण अथवा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर अधिक से अधिक संख्या में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौड़िया पहुंचकर निःशुल्क प्राथमिक जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं जागरूकता प्रशिक्षण का लाभ उठाएं। शिविर का उद्देश्य बीमारी की समय रहते पहचान कर लोगों को उपचार और बचाव के प्रति जागरूक करना है।

0 Comments