ब्यूरो चीफ सच्चिदानन्द राय की रिपोर्ट
दाउदपुर चौराहे पर शोर मचाने पर पुलिस और लोगों ने तीनों को पकड़ा, चोरी की चेन बरामद
गोरखपुर
गोरखपुर। थाना कैंट पुलिस ने ऑटो में सवारी बनकर बैठकर महिला के गले से सोने की चेन चोरी करने के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं के कब्जे से पीड़िता की चोरी हुई एक चेन बरामद की है। तीनों महिलाएं गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के लखनापार की रहने वाली हैं। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना मंगलवार 18 अगस्त की बताई जा रही है। पीड़िता इलाज कराने के बाद ऑटो रिक्शा से अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। बताया गया कि ऑटो में पहले से तीन महिलाएं बैठी थीं। इनमें से एक महिला की गोद में छोटा बच्चा भी था। तीनों महिलाओं ने तबीयत खराब होने की बात कहते हुए पीड़िता को अपने बीच में बैठा लिया।
ऑटो के आगे बढ़ते ही तीनों महिलाओं ने कथित तौर पर पीड़िता को घेरकर अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया। गोद में बच्चे को लिए महिला बच्चे को चिकोटी काटकर रुलाने लगी। बच्चे के रोने से पीड़िता का ध्यान भटक गया। इसी दौरान दूसरी महिला ने पीड़िता का पैर अपने पैर से दबाना शुरू कर दिया, जबकि दोनों तरफ बैठी अन्य महिलाएं उसे बार-बार धक्का देने लगीं।
अचानक तीनों महिलाओं ने ऑटो चालक से ऑटो रोकने के लिए कहा। जैसे ही ऑटो दाउदपुर चौराहे पर रुका, पीड़िता ने अपने गले की ओर ध्यान दिया तो उसकी चेन गायब थी। चेन गायब होने का पता चलते ही महिला ने शोर मचा दिया। आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों और लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों महिलाओं को पकड़ लिया।
पुलिस की तलाशी में उनके कब्जे से पीड़िता की

0 Comments