Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

टूटी सड़क मरम्मत कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन


संवाददाता:  सुदर्शन यादव सहजनवा ब्लाक

गोरखपुर 

सहजनवा गोरखपुर  सहजनवा ब्लाक के रामपुर टोला प्राणपुर से गुलटही जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। जिसको लेकर दो दर्जन की संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए टूटी सड़क मरम्मत कराने की मांग किया है।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व विधान सभा प्रत्याशी दिलीप कुमार मौर्या,गबूलाल प्रजापति,राजनाथ राव ने कहा कि इस सड़क से करीब आधा दर्जन गांव के लोगों को आना जाना लगा रहता था। वर्तमान समय में सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। जिसमें जगह जगह करीब दो से तीन फीट गड्ढे बन चुके है। इसी सड़क से स्कूली बच्चे भी पढ़ने जाते आते रहते है। कई बार देखा जा रहा कि इस सड़क में बने गड्ढे में बच्चे और राहगीर गिर कर चोटिल हो रहे है। कई बार विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराया गया। लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग किया है कि टूटी सड़क की मरम्मत  कराया जाय। नहीं तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होगे।

प्रदर्शन करने वालो में इंद्रेश सिंह,गिरीश रावत,दुर्गेश कुमार,श्यामलाल,कुशल,जितन,उर्मिला प्रेमलता,निर्मला, लीलावती रामदास,फूलचंद,राम सकल,राम भवन सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .