गोरखपुर
संवाददाता : अंबेश कुमार यादव
सहजनवा। नाग पंचमी के अवसर पर भीटी रावत क्षेत्र के महदेईया गांव में विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल में आसपास के गांवों से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन किया। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और दर्शक मौजूद रहे।
दंगल के दौरान पहलवानों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन देखकर दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन स्थल पर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
दंगल का आयोजन ग्राम प्रधान राम प्रसाद यादव, पवन पहलवान एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और कुश्ती जैसी भारतीय पारंपरिक खेल विधा को बढ़ावा मिलता है।
इस अवसर पर ग्रामवासी, क्षेत्रीय लोग एवं बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।


0 Comments