विधायक प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र
संवाददाता विकास यादव
ब्लाक पिपरौली
गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस के दो दिन पूर्व सहजनवां क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। माननीय विधायक सहजनवां प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर लोग देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में युवा, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पिपरौली दिलीप यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।
स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित इस भव्य तिरंगा यात्रा ने क्षेत्र में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया। यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।


0 Comments