Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

कस्तूरबा आवासीय गांधी बालिका विद्यालय, की छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली,



गोरख सिंह तहसील प्रभारी की रिपोर्ट 


नुक्कड़ नाटक से दिया सामाजिक संदेश

गोरखपुर 

सहजनवा गोरखपुर कस्तूरबा आवासीय गांधी बालिका विद्यालय, मिनवा की छात्राओं द्वारा जनजागरूकता के उद्देश्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से छात्राओं ने शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक किया।


रैली के उपरांत छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर समाज में शिक्षा, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता का प्रभावशाली संदेश दिया। छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की उपस्थित लोगों ने सराहना की।


कार्यक्रम में विद्यालय की वार्डन लक्ष्मी शशि बाला ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान दिनेश कुमार जायसवाल, शिक्षिका श्वेता, अनीता सिंह, प्रीति एवं जोहरा प्रवीन सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना तथा जनसामान्य को विभिन्न सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक करना रहा।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .