![]() |
| गोरख सिंह तहसील प्रभारी की रिपोर्ट |
गोरखपुर
सहजनवा गोरखपुर शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर गीडा थाने में अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सहजनवा नमन मेहता तथा सीओ गीडा आभा सिंह की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। इस दौरान 4 मामले आये थे। जिसमें चारो मामले राजस्व से संबंधित थे। 1 मामले का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।
सहजनवा थाने में थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता नायब तहसीलदार नीरू सिंह ने किया इस दौरा 5 मामले आये थे। पांचों मामले राजस्व से संबंधित थे। जिसमें 2 मामले का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। हरपुर बूदहट थाने में थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता नायब तहसीलदार राम सूरज ने किया। इस दौरान 2 मामले आये थे। दोनों मामले राजस्व से संबंधित थे। किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका।
इस दौरान थानेदार अश्वनी कुमार पांडेय,थानेदार संजय कुमार मिश्र,थानेदार प्रशांत पाठक, एसएसआई बलराम पांडेय सहित अनेक राजस्व कर्मी मौजूद थे।




0 Comments