![]() |
| गोरख सिंह तहसील प्रभारी की रिपोर्ट |
महिला अधिकारों व सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक
थाना अध्यक्ष ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर दिए समाधान के निर्देश
गोरखपुर
गोरखपुर। पाली ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मॉडल में शनिवार, 22 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे शासन के निर्देश पर जागरूकता चौपाल आयोजित की गई। चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों और महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना रहा।
चौपाल में थाना अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा, ग्राम प्रधान बीके साहनी, सेक्रेटरी अरविंद चौधरी, पंचायत सहायक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। महिला शक्ति मिशन के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में संबंधित टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
थाना अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अनजान नंबर से आने वाली कॉल को बिना जांच के रिसीव न करें और किसी भी प्रकार के प्रलोभन या धमकी में न आएं। साइबर ठगी होने पर तत



0 Comments