Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

15 घंटे में लापता तीन छात्राएं सकुशल बरामद, राजघाट पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना



ब्यूरो चीफ सच्चिदानन्द राय की रिपोर्ट 

गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से लापता हुईं तीन छात्राओं को राजघाट पुलिस ने महज 15 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से छात्राओं के परिजनों ने राहत की सांस ली।


जानकारी के अनुसार छात्राओं के लापता होने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजघाट गौरव वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से छात्राओं की गतिविधियों और संभावित लोकेशन को ट्रैक किया। जांच के दौरान पुलिस टीम बिहार बस स्टैंड तक पहुंची, जहां से तीनों छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया गया।


छात्राओं की बरामदगी में थानाध्यक्ष गौरव वर्मा और राजघाट पुलिस टीम की तत्परता, मेहनत और सूझबूझ की जमकर सराहना हो रही है। समय रहते की गई पुलिस कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई।


पुलिस द्वारा छात्राओं को उनके परिजनों के सुपुर्द करने तथा मामले में आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


राजघाट पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई को लेकर क्षेत्रवासियों ने थानाध्यक्ष गौरव वर्मा एवं पूरी पुलिस टीम की खूब तारीफ की।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .