Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

फालिज की चपेट में आए परिवार के मुखिया, छह बेटियों समेत परिवार पर गहराया आर्थिक संकट

 


संवाददाता : आनन्द पांडेय

गोरखपुर। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौरा निवासी वीरेंद्र यादव पुत्र रामदास यादव फालिज की बीमारी की चपेट में आ गए हैं। परिवार के मुखिया और घर में अकेले कमाने वाले सदस्य के अचानक बीमार पड़ने से परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

वीरेंद्र यादव के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा छह बेटियां हैं। उनके बीमार पड़ने के बाद परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों और इलाज का खर्च जुटाना मुश्किल हो गया है। परिवार की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है।

ऐसे मुश्किल समय में मझौरा गांव के ग्रामीणों और नवयुवकों ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। बड़ी संख्या में युवा और ग्रामीण मदद के लिए आगे आ रहे हैं तथा अपनी क्षमता के अनुसार परिवार का सहयोग कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवार का साथ देना ही सच्ची मानवता है। गांव के युवाओं की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। लोगों ने समाज के अन्य सक्षम लोगों से भी आगे आकर परिवार की मदद करने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .