Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

यातायात तिराहे से डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा हटने पर सियासत गरम, नगर निगम ने दी सफाई

 




ब्यूरो चीफ सच्चिदानन्द राय की रिपोर्ट

 

सौंदर्यीकरण कार्य के चलते प्रतिमा अस्थायी रूप से हटाई गई, नगर निगम में सुरक्षित रखी गई



गोरखपुर 

गोरखपुर। शहर के यातायात तिराहे पर स्थापित देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा को सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य के चलते अस्थायी रूप से हटाए जाने के बाद राजनीतिक और सामाजिक संगठनों में नाराजगी सामने आई है। प्रतिमा हटाए जाने की जानकारी लोगों को अचानक मिलने से तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि नगर निगम ने पूरे मामले में स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि प्रतिमा को स्थायी रूप से नहीं हटाया गया है, बल्कि सौंदर्यीकरण कार्य को सुचारु रूप से कराने के लिए सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।



यातायात तिराहे का नगर निगम की ओर से सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इसी कार्य के तहत वहां स्थापित प्रतिमा को फिलहाल हटाकर नगर निगम परिसर में सुरक्षित रखा गया है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार सौंदर्यीकरण एवं संबंधित निर्माण कार्य पूरा होने के बाद प्रतिमा के संबंध में नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा। नगर निगम का कहना है कि प्रतिमा पूरी तरह सुरक्षित है और उसे हटाने का उद्देश्य किसी प्रकार से महापुरुष का अपमान करना नहीं, बल्कि प्रस्तावित कार्य को व्यवस्थित ढंग से पूरा कराना है।

प्रतिमा हटाए जाने की जानकारी सामने आने के बाद कुछ राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने नाराजगी व्यक्त की। चित्रगुप्त सभा के संयुक्त मंत्री विजय श्रीवास्तव ने कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा को उसी स्थान पर पुनः स्थापित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि प्रतिमा को उसी स्थान पर पुनः स्थापित नहीं किया गया तो संगठन प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को म,

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .