Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

गीडा में नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख की ठगी का आरोप



रिपोर्ट: सच्चिदानन्द राय 

गोरखपुर

सहजनवा गोरखपुर: क्षेत्र के रिठुआ खोर निवासी एक युवक ने नौकरी दिलाने के नाम पर गीडा के कुछ कर्मियों व संस्था के संचालक पर एक लाख रुपये लेने और बाद में नौकरी न दिलाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ जांच कर धनराशि वापस दिलाने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।




सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम रिठुआ खोर निवासी विजय शंकर गौड़ ने मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया है कि वह एक गरीब मजदूर परिवार से हैं। रोजगार की तलाश में परिचितों के माध्यम से नौकरी लगवाने का प्रयास किया। आरोप है कि वर्ष 2024-25 के दौरान गीडा के कुछ कर्मियों ने एक कंपनी संचालक के जरिए गीडा में सफाई कर्मी की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके एवज में एक लाख रुपये की मांग की। विश्वास में आकर उन्होंने उक्त रकम दे दी। पीड़ित का आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं दिलाई गई। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपित टालमटोल करने लगे। काफी प्रयास के बाद भी न तो नौकरी मिली और न ही धनराशि वापस की गई। उल्टे अतिरिक्त रुपये की मांग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।



Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .