संवाददाता अंबेश यादव
गीडा, गोरखपुर। थाना गीडा क्षेत्र के ग्राम गहासांड निवासी प्रिया, पत्नी आकाश गिरी, शुक्रवार 7 अगस्त 2026 की सुबह अपने दो बच्चों के साथ घर से कहीं चली गईं। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका, जिससे परिजनों में चिंता का माहौल है।
परिजनों की ओर से राम रतन गिरी, पुत्र स्वर्गीय अनिल गिरी, निवासी ग्राम गहासांड, थाना सहजनवा, जनपद गोरखपुर ने थाना गीडा में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि सुबह से ही प्रिया अपने दोनों बच्चों के साथ लापता हैं। उनके मोबाइल पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन बंद/नहीं उठ रहा है।
परिजनों ने रिश्तेदारों एवं अन्य संभावित स्थानों पर भी खोजबीन की, लेकिन महिला और बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला। घटना से पूरा परिवार चिंतित है और किसी अनहोनी की आशंका जता रहा है।
परिजनों ने थाना गीडा पुलिस से महिला एवं दोनों बच्चों की सकुशल बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

0 Comments