सोनभद्र
संवाददाता: अहमद राजा
म्योरपुर सोनभद्र: म्योरपुर ब्लॉक के नधीरा गांव में सोमवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला घायल हो गई। घायल महिला सत्यवती (45), पत्नी राजेश कुमार, अपने घर के पास गाय दुह रही थीं। इसी दौरान तेज गर्जन-चमक के बीच पास में आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आकर अचेत हो गईं।
परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर पहुंचाया, जहां डॉ. संजीव बिंद ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर इलाज शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत अब स्थिर और सामान्य है।

0 Comments