Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

किरबिल चौराहे सहित आसपास के गांवों में 24 घंटे से बिजली ठप, ग्रामीण परेशान



 संवाददाता : अहमद राजा 

सोनभद्र

म्योरपुर (सोनभद्र): म्योरपुर क्षेत्र के किरबिल चौराहे से लेकर आसपास के गांवों तक पिछले 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बिजली न रहने से दैनिक कार्यों के साथ-साथ पेयजल और अन्य आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।


समाजसेवी संदीप शुक्ला ने बताया कि पिछले 24 घंटे से किरबिल चौराहे और आसपास के गांवों में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के लोग लंबे समय से बिजली संकट झेलने को मजबूर हैं।


इस संबंध में अवर अभियंता (जेई) महेश कुमार से बात किए जाने पर उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि खराबी दूर करने का कार्य जारी है और जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .