रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय
वाराणसी।लालपुर-पाण्डेयपुर थाना क्षेत्र स्थित पीएन सर्जिकल नर्सिंग होम की एक महिला रिसेप्शनिस्ट की शिकायत पर डॉक्टर अनुपम तिवारी और अस्पताल के कर्मचारी सुमित मिश्रा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस ने एफआईआर में धारा 74, 75(2), 115(2) और 351(3) के तहत मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता का आरोप है कि वह वर्ष 2023 से नर्सिंग होम में रिसेप्शनिस्ट के पद पर कार्यरत है।इसी दौरान उसकी डॉक्टर अनुपम तिवारी से जान-पहचान हुई,जो बाद में व्यक्तिगत संबंधों में बदल गई।महिला का आरोप है कि कुछ समय बाद डॉक्टर उसे ब्लैकमेल करने लगे और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।शिकायत के अनुसार 26 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11 बजे डॉक्टर ने उसे अपने चैंबर में बुलाया,जहां पहले से मौजूद अस्पताल के कर्मचारी सुमित मिश्रा के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की गई।पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म का प्रयास किया गया तथा विरोध करने पर जान से मारने और घटना किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।इसके बाद महिला ने लालपुर-पाण्डेयपुर थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी,जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच की जा रही है। घटनास्थल,संबंधित व्यक्तियों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।

0 Comments