Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ व जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर



संवाददाता सच्चिदानन्द राय

गोरखपुर। थाना गीडा क्षेत्र के ग्राम चिरैया डाड़ की रहने वाली पवित्री पत्नी श्री राम गोविन्द ने थाना गीडा में प्रार्थना पत्र देकर गांव के कई लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, तोड़फोड़ तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।


पीड़िता के अनुसार, 24 जुलाई 2026 को शाम लगभग 5:30 बजे उनका पुत्र मनीष चौहान उर्फ मनीष सिंह घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान गांव के कई लोग एकजुट होकर पहुंचे और कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे।


प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि जब दूसरे पुत्र अंश सिंह ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद सभी आरोपी जबरन घर में घुस आए और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट व अभद्रता की। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उनके ससुर श्रीराम सिंह को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।


बताया गया कि जान बचाने के लिए परिवार पड़ोसी के घर पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने वहां भी पहुंचकर तोड़फोड़ और मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र होने लगे, जिसके बाद आरोपी कथित रूप से जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।


पीड़िता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .