Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

शिवपुर पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक को अवैध पिस्टल,कारतूस व बाइक के साथ किया गिरफ्तार


रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय


वाराणसी


वाराणसी।पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शिवपुर पुलिस ने फायरिंग की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध पिस्टल,जिंदा कारतूस एवं बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।उपनिरीक्षक अमित सिंह,कांस्टेबल रामबाबू एवं रिक्रूट कांस्टेबल निलेश साहनी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।इसी दौरान सूचना मिली कि गिलट बाजार-भोजूबीर रोड पर एक युवक पिस्टल से फायरिंग कर मोटरसाइकिल से भाग रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची,जहां स्थानीय लोगों ने आरोपी को पंचकोशी रोड स्थित सरकारी राशन की दुकान के पास घेर रखा था।पुलिस ने मौके से अंकित सोनी पुत्र सूरज सोनी निवासी ग्राम लखपेड़ा भवानीगंज,थाना संग्रामगढ़,जनपद प्रतापगढ़ को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली।तलाशी के दौरान उसकी मोटरसाइकिल के टूल बॉक्स से एक अवैध .32 बोर पिस्टल,मैगजीन में लोड चार जिंदा कारतूस,दो मोबाइल फोन,एक चेन,कपड़े तथा अन्य सामान बरामद हुआ।जांच में बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल का पंजीकरण संख्या यूपी-72-सीके-9133 पाया गया,जबकि आरोपी वाहन के वैध दस्तावेज और पिस्टल का लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने करीब तीन वर्ष पहले प्रयागराज के नवाबगंज रोड क्षेत्र में एक अज्ञात युवक से ₹38,000 में उक्त पिस्टल खरीदी थी।वहीं बरामद चेन को उसने अपने ग्राहक की बताते हुए कहा कि वह सोने-चांदी का कार्य करता है।पुलिस ने बरामद पिस्टल,कारतूस एवं अन्य सामान को विधिक प्रक्रिया के तहत सील कर कब्जे में ले लिया तथा मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया।इस मामले में थाना शिवपुर पर मु.अ.सं. 0341/2026,धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम एवं धारा 125 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और आरोपी के आपराधिक नेटवर्क तथा अवैध असलहे के स्रोत की भी जांच की जा रही  है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .