Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

विद्युत चोरी की जांच करने पहुंची टीम पर हमला तीन पर केस दर्ज

 


गोरखपुर

संवाददाता सच्चिदानंदन राय 

सहजनवा गोरखपुर गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर में विद्युत चोरी की जांच करने पहुंची टीम पर मनबढ़ों ने हमला करते हुए अभिलेख को फाड़ने के साथ उनका मोबाइल छीन लिया था। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी से बुधवार अवर अभियंता रमेश सिंह के नेतृत्व में विद्युत टीम कालेसर गांवों में विद्युत चोरी की जांच करने पहुंची थी। उसी दौरान टीम ने देखा कि एक व्यक्ति के घर के सामने एलटी लाइन में दो अतिरिक्त केबल से किया लगाकर तीन एसी अवैध रूप से चलाया जा रहा है। पूछताछ के दौरान आरोपी अपने दो स्वजन को और बुला लिया और गाली गलौज करते हुए अभिलेख छीन कर फाड़ दिया,और कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए उनका मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने अवर अभियंता रमेश कुमार सिंह की तहरीर पर आरोपी अजय कुमार,आनंद,उदय के खिलाफ छिनैती,सरकारी कार्य में बांधा,मारपीट,जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .