Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

दुर्गा मंदिर मगहर से पुजारी को हटाकर मंदिर पर कब्जे का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

 


संवाददाता : सच्चिदानंदन राय 

मगहर, संत कबीर नगर। मगहर स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी संजय तिवारी ने कुछ दबंगों पर उन्हें मंदिर से जबरन हटाकर मंदिर पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पुजारी ने पुलिस चौकी मगहर पहुंचकर प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि उन्हें मंदिर में पूजा-अर्चना करने से रोका जा रहा है तथा विरोध करने पर धमकियां भी दी जा रही हैं।


शिकायत में उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर मंदिर को अवैध कब्जे से मुक्त कराने, दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।


फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद तथ्य सामने आने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .