संवाददाता सच्चिदानंदन राय
हरपुर बुदहट, गोरखपुर। हरपुर बुदहट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और कुशल पुलिसिंग का परिचय देते हुए गुमशुदा युवक को मात्र दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सिधौली बैदौली, थाना सहजनवा निवासी विवेक उर्फ बिट्टू के गुम होने की सूचना मिलने पर हरपुर बुदहट पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक के कुशल नेतृत्व और सतत निगरानी में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर युवक को सकुशल बरामद कर लिया।
युवक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और हरपुर बुदहट पुलिस का आभार व्यक्त किया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक की सक्रिय कार्यशैली, संवेदनशीलता एवं त्वरित निर्णय क्षमता की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। पुलिस की इस उत्कृष्ट कार्यवाही को जनसेवा और कानून-व्यवस्था के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।

0 Comments