Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

प्रगतिशील पत्रकार संगठन में दो पत्रकारों ने की सदस्यता ग्रहण



 संवाददाता : मोहित यादव


नगीना:--- प्रगतिशील पत्रकार एसोसिएशन पंजी की मासिक बैठक मे सर्वसम्मति से शमशाद रशीद व यासिर शमसी को संगठन शामिल किया गया।

 शुक्रवार की दौपहर को प्रगतिशील पत्रकार एसो् पंजी कार्यालय पर अध्यक्ष डॉ रतेंद्र बिश्नोई की अध्यक्षता एवं धर्मेंद्र चौधरी के संचालन में आयोजित बैठक में कई नए फैसले लिए गए साथ ही संगठन में शामिल होने के लिए दो पत्रकारों के आए आवेदनो पर चर्चा के बाद सर्व समिति से शमशाद रशीद वे यासिर समशी पत्रकार को संगठन में शामिल कर लिया गया है। बैठक में क्षेत्र की खबरों को प्राथमिकता के साथ छापने और समाचार संकलन में एक दूसरे का सहयोग करने का, आंखों में 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व के मौके पर पंजी कार्यालय पर परंपरागत ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने और आपस में एकजुट रहने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित कर अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार डॉ रतेंद्र बिश्नोई ने सभी पत्रकार साथियों से समय को ध्यान में रखते हुए लेखन कार्य करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि अब उन राजनीतिक नेताओं का सहयोग करें जो समाचार पत्र संस्थानों का विज्ञापनों के रूप में सहयोग करते हो। यही दिशा निर्देश संपादक मंडल के आ रहे हैं।बैठक में अध्यक्ष डॉ रतेंद्र बिश्रोई, धर्मेंद्र चौधरी, मुकेश त्यागी, मनोज वाल्मीकि, अभय बिश्नोई, राशिद उस्मानी, विकास अग्रवाल, अफसार सिद्दीकी, हर्षवर्धन सिंह, नंदकिशोर, रचित कुमार, अनिल कुमार, शमशाद रशीद, यासिर शमसी, मनोज टंडन, अक्षय चौहान,आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .