संवाददाता : अहमद राजा
सोनभद्र
म्योरपुर सोनभद्र: म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर ले जाया गया।
म्योरपुर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया की , मोटरसाइकिल संख्या CG 30 E 6602 के चालक देवचंद (37) पुत्र बब्बन तथा पीछे बैठे देवी नारायण (35) पुत्र सुखई, दोनों निवासी गिरवानी, थाना रघुनाथ नगर, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़), किसी कार्य से जा रहे थे। देवरी गांव के समीप तेज गति के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सीएचसी म्योरपुर में उपचार के दौरान देवचंद की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी मोर्चरी हाउस भेज दिया है। वहीं घायल देवी नारायण का उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही म्योरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

0 Comments