![]() |
| गोल्ड मेडल से होंगे सम्मानित। |
रिपोर्ट : अक्षय चौहान
धामपुर:--आर.एस.एम. (पी.जी.) कॉलेज के गौरव का विषय है कि महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के शैक्षणिक सत्र 2025–26 के मेडलिस्टों की सूची में महाविद्यालय के तीन होनहार विद्यार्थियों ने अपने-अपने पाठ्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है।
मीडिया प्रभारी डॉ. रवि धनकड़ ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूची मे बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि में महिमा सिंह ने 88 प्रतिशत अंक, एम.एससी. (एग्रोनॉमी) में आकाश कुमार ने 89.5 प्रतिशत अंक तथा एम.एससी. (हॉर्टिकल्चर) में रेणु ने 87.9 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। इन तीनों मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए चार अगस्त को आयोजित होने वाले विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर प्राचार्या प्रो. रश्मि रावल एवं समस्त शिक्षकगण ने हर्ष व्यक्त करते हुए महिमा सिंह, आकाश कुमार एवं रेणु को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्राचार्या एवं शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ-साथ महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। इन विद्यार्थियों की उपलब्धि महाविद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। महाविद्यालय परिवार ने तीनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि आर.एस.एम. कॉलेज के शैक्षणिक गौरव में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ती है।

0 Comments