Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

पहड़िया में जमीन पर तिरपाल लगाने के विवाद में अधिवक्ता पर हमला,सिर पर गंभीर चोट का आरोप

 


वाराणसी

 रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय


वाराणसी।लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के पहड़िया चौराहे पर जमीन पर तिरपाल लगाने को लेकर हुए विवाद में अधिवक्ता और उनके साथियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।अधिवक्ता अजय कुमार गौड़ ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि 31 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने मित्र अंकित मोदनवाल और अधिवक्ता सूरज मिश्रा के साथ एक मुकदमे के संबंध में चर्चा कर रहे थे।



इसी दौरान सूचना मिली कि अंकित मोदनवाल की जमीन पर कुछ लोग तिरपाल लगा रहे हैं।मौके पर पहुंचने पर कैलाश नाथ गुप्ता,मुकेश गुप्ता,राकेश गुप्ता,राजेश गुप्ता,रजत गुप्ता,ऋषभ गुप्ता,मारकंडे प्रसाद और रोशन गुप्ता वहां तिरपाल लगाने का काम कर रहे थे।आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षीगण ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।



बीच-बचाव करने पहुंचे सूरज मिश्रा के साथ भी मारपीट की गई और आरोपियों ने एक राय होकर लाठी-डंडे व रॉड से हमला कर दिया।इस दौरान उन्हें जमीन पर गिराकर गला दबाने तथा सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार करने का आरोप है,जिससे सिर में गंभीर चोट आई।वहीं सूरज मिश्रा का गला दबाने के दौरान रुद्राक्ष की सोने जड़ित माला छीनने का भी आरोप लगाया गया है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित अधिवक्ता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।



Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .