Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

24 घंटे के भीतर अपहृत युवती सकुशल बरामद, गीडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई की हो रही सराहना

 


रिपोर्ट: सच्चिदानंद राय

गोरखपुर। थाना गीडा पुलिस ने उत्कृष्ट पुलिसिंग का परिचय देते हुए अपहरण के एक मामले में महज़ 24 घंटे के भीतर युवती को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली, जबकि क्षेत्र में गीडा पुलिस की कार्यशैली की व्यापक सराहना हो रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना गीडा में दर्ज एफआईआर संख्या 0365/2026 में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू की। लगातार छानबीन, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से पुलिस ने 24 घंटे के भीतर युवती को सकुशल बरामद कर लिया।


पुलिस ने आरोपी को भी अपने कब्जे में लेकर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। इस सफल कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम की आमजन द्वारा जमकर प्रशंसा की जा रही है।


प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार पाण्डेय ने कहा कि,


“कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों के विरुद्ध सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”


गीडा पुलिस की इस तत्परता, संवेदनशीलता और पेशेवर कार्यशैली ने एक बार फिर यह साबित किया है कि अपराधियों के लिए कानून से बच निकलना आसान नहीं है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए टीम को बधाई दी है।




Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .