गोरखपुर
संवाददाता सच्चिदानन्द राय
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज वन रेंज अंतर्गत ग्राम सभा कौवाडिल में बिना परमिट सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई किए जाने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, दो दर्जन से अधिक हरे सागौन के पेड़ों की कटाई बिना वैध अनुमति के किए जाने का आरोप है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा धड़ल्ले से लकड़ी का कटान किया जा रहा है। साथ ही राजस्व विभाग को भी नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है।
इस संबंध में डीएफओ गोरखपुर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि मौके की जांच कराई जाएगी और यदि अनियमितता या अवैध कटान की पुष्टि होती है, तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments