Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

ई रिक्शा चालकों की मनमानी व हठधर्मिता से राहगीर व सवारियां परेशान।



 संवाददाता: मोहित यादव


नगीना : ई रिक्शा चालकों की मनमानी व हठधर्मिता से राहगीर व सवारियां परेशान , नाबालिग भी ई रिक्शा चलाकर ढो रहे सवारियां।होती हैं छिट पिट दुर्घटनाएं।

 ई रिक्शा चालक यूनियन के एक पदा्धिकारी के संरक्षण में नगर में इस समय नगर क्षेत्र में वैध और अवैध 600 से अधिक ई रिक्शाएं संचालित हो रही हैं उधर बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के ई रिक्शा चालक भी लालच के वशीभूत नगर में ई रिक्शा चलाकर सवारियां ढो रहे हैं  अधिकांश ई रिक्शा चालक एक -दो सवारियों को ले जाना पसंद नहीं करते तथा सवारियों से मनमाना किराया वसूल करने की जिद करते है मनमाने किराये का विरोध करने पर रिक्शा चालक सवारियों बदसलूकी व अभद्र व्यवहार करने पर उतारू हो जाते  हैं मनमाना किराया मांगने को लेकर आये दिन रिक्शा चालकों व सवारियों में सड़कों पर झगडे टंटे होते रहते हैं ई रिक्शा चालक  घंटों घंटों मार्गों पर एक ही स्थान पर रिक्शा खड़ी कर मार्ग अवरुद्ध किये रहते हैं जिससे मुख्य बाजारों में अतिक्रमण व जाम की समस्या बनी रहती हैं इसके अतिरिक्त तमाम नाबालिग  तेज रफ्तार में ई रिक्शा चला रहे हैं जो नगर के  बाजारों में दुर्घटना को अंजाम देते आ रहे हैं ,  नगर में कितनी ई रिक्शा वैध रुप से कितनी अवैध रुप से बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही हें इसका भी संबंधितों को पता नहीं, ई रिक्शाओं के मामले में नगर  पालिका के अधिकारी भी कुछ कहने में बचते ही दिखाई देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं ,जागरूक नागरिकों का कहना है कि संबंधित बिभाग के अधिकारियों को  ई रिक्शा चालकों की मनमानी पर अंकुश लगाने के संबंध में प्रभावी कार्यवाही करनी  चाहिए जिससे राहगीर व सवारियां सुरक्षित सफर कर सकें।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .