Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

प्रशासन के सामने नहीं झुके अतिक्रमणकारी किया गया खानापूर्ति

 


गोरखपुर

रिपोर्ट: सच्चिदानन्द राय 

सहजनवा गोरखपुर - सहजनवा थाने चौराहे पर अवैध रूप से अतिक्रमण किए ठेका, खमूचे और दुकानदारों को प्रशासन की चेतावनी का तनिक भी फर्क नहीं पड़ा। प्रशासन अवैध अतिक्रमण हटाने के लिये  चेतावनी देता रहा लेकिन टस से मस तक नहीं हुए। वही प्रशासन खानापूर्ति कर वापस लौट आया। सहजनवा थाने चौराहे से बोकटा तक ओवरब्रिज का निर्माण हुआ है। जिसके निर्माण के लिये भूमि का चिन्हांकन कर लिया गया। अतिक्रमण हटाने के लिये एनएचआई ने उपजिलाधिकारी सहजनवा को पत्र भेजा था। एसडीएम के आदेश पर सोमवार को नायब तहसीलदार राम सूरज,नायब तहसीलदार नीरू सिंह,लेखपाल प्रणव सहित पुलिस कर्मी सहजनवा थाने चौराहे पर पहुंच कर अतिक्रमणकारियों से अवैध कब्जा हटाने का चेतावनी देते रहे। मौके पर कुछ ने अपने ठेले खमोचे हटा लिया जैसे अधिकारी आगे बढ़ते गए। पीछे से फिर अतिक्रमण होता रहा। प्रशासन चेतावनी देता रहा लेकिन अतिक्रमण कारी टस से मस नहीं हुए। फिर अधिकारी वापस लौट गए।

इस संदर्भ में नायब तहसीलदार राम सूरज ने कहा कि अतिक्रमण की कार्रवाई एक हफ्ते चलेगी। अभी चेतावनी दिया गया है।


Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .