संवादाता: सच्चिदानन्द राय
सहजनवा गोरखपुर नगर पंचायत सहजनवा में देखा जाय विकास कार्य खोखला दिखाई दे रहा है। जन समस्याओं को लेकर जिम्मेदार और अधिकारी तनिक भी समाधान कराने की कोशिश नहीं कर रहे है।
बताते चले कि नगर पंचायत सहजनवा वार्ड 2 बोकटा में एक सार्वजनिक खड़ंजे का निर्माण नगर पंचायत द्वारा कराया गया। इस रास्ते से करीब एक दर्जन परिवार के लोगों का आना जाना लगा रहता है। खड़ंजे की बहुत ही दयनीय हो चुकी है गली वाले रास्ते में करीब खड़ंजा दो फीट की गहराई तक धंस चुका है। जैसे ही थोड़ी बरसात होती है,पूरा रास्ता जलमग्न हो जाता है। मजबूर ग्रामीण इसी लबलबाते हुए कीचड़ से गुजरते है। ग्रामीणों का कहना है। कई बार जिम्मेदारों और अधिकारियों से रास्ते की मरम्मत कराने की शिकायत किया गया। लेकिन अभी तक मरम्मत नहीं कराया गया।
इस संदर्भ में अधिशासी अधिकारी सूर्यकांत ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। इसे दिखाकर समस्या दूर कराया जायेगा।
विरोध करने वालो में गोलू राय,सुनीता यादव, ओम प्रकाश यादव,विवेक यादव,पूनम यादव,कमलेश साहनी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।


0 Comments