रिपोर्ट:देवेन्द्र पाण्डेय
वाराणसी के लालपुर-पाण्डेयपुर थाना क्षेत्र के रमरेपुर इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।पीड़ित हिमांशु सिंह पुत्र राजेश प्रसाद सिंह,निवासी रमरेपुर पहड़िया,जो पेशे से अधिवक्ता हैं,ने थाना लालपुर-पाण्डेयपुर में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी माता दौलतपुर से खरीदारी कर ऑटो से भारत भूषण स्कूल के पास उतरी थीं और वहां से पैदल घर लौट रही थीं।घर से करीब 200-250 मीटर पहले स्थित शिव मंदिर के पास वह कुछ देर रुकीं,तभी काफी देर से पीछा कर रहे बाइक सवार दो युवक आगे जाकर बाइक मोड़कर पहुंचे और पीछे बैठे युवक ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली तथा दोनों फरार हो गए।स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों संदिग्ध काफी समय से इलाके में घूम रहे थे।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक के बिना नंबर प्लेट की पल्सर होने की संभावना जताई जा रही है।बदमाशों में आगे बैठे युवक ने हेलमेट तथा पीछे बैठे युवक ने टोपी पहन रखी थी,जिसने वारदात को अंजाम दिया।घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर लालपुर-पाण्डेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

0 Comments