Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

अचियापार भैंसला मार्ग,बदत्तर कीचड़ में फिसल से राहगीर

 



सहजनवा, गोरखपुर। 

सहजनवा ब्लॉक क्षेत्र के अचियापार से टड़वा होते हुए भैंसला गांव को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे, कीचड़ और फिसलन ने लोगों का आवागमन मुश्किल कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि पैदल चलना भी चुनौती बन गया है, जबकि दोपहिया और चारपहिया वाहन अक्सर फंस जा रहे हैं।या अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

यह मार्ग अचियापार, टड़वा, भैंसला सहित आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए जीवनरेखा माना जाता है। प्रतिदिन इसी सड़क से स्कूली छात्र-छात्राएं, किसान, मजदूर, व्यापारी और सैकड़ों ग्रामीण अपने नियतस्थान  तक पहुंचते हैं। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण लोगों का समय तो बर्बाद हो ही रहा है, साथ ही हर समय दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।

ग्रामीण विजय कुमार, अमरेन्द्र, छोटू, मुकेश कुमार, जितेंद्र यादव, निरंजन और महेंद्र कुमार ने बताया कि इस सड़क पर चलना किसी जोखिम से कम नहीं है। विशेषकर स्कूल जाने वाले बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क पर अत्यधिक फिसलन के कारण कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत कराने की मांग किया है।

इस संदर्भ अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। शासन को मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा जायेगा।


Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .