संवाददाता सच्चिदानन्द राय
सहजनवा गोरखपुर दिल्ली के जंतर मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों और युवाओं द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन को लेकर पूर्व विधान सभा प्रत्याशी दिलीप कुमार मौर्य ने समर्थकों के साथ दिल्ली कूच करने का आह्वान सोशल मीडिया पर किया था। इस बात की जानकारी रात्रि में हरपुर बूदहट को हो गई तो भारी संख्या में पुलिस बल इनके आवास पर रात्रि में पहुंच कर हाउस अरेस्ट कर लिया।इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के इशारे पर पुलिस प्रशासन छात्र और नौजवानों की आवाज कुचलना चाहती है। जिस तरह जंतर मंतर पर दिल्ली पुलिस के गुंडों ने निहत्थे छात्र और नौजवानों पर लाठिया बरसाई वह निंदा के पात्र है। उन्होंने ने छात्र और नौजवानों से आह्वान किया कि पुलिस कितना भी दबाव बना ले रुकने वाला नहीं हूं। जल्द ही समर्थकों के साथ जंतर मंतर धरने में शामिल होकर सफल बनाने का कार्य करुगा।

0 Comments