Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

जंतर-मंतर पर चल रहे धरने के मद्देनजर चंदौली पुलिस अलर्ट, चहनियां में कई थानों की फोर्स तैनात

 


चहनियां स्थित मां खण्डवारी पीजी कालेज के पास खड़ी फोर्स

चहनियां

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। संभावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां स्थित मां खण्डवारी पीजी कॉलेज के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एहतियात के तौर पर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।



पुलिस को मिले इनपुट के आधार पर आशंका जताई गई है कि कुछ छात्र संगठन चहनियां क्षेत्र में भी धरना-प्रदर्शन कर सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर दिए हैं। कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं, जबकि संदिग्ध गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। इस संबंध में बलुआ थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरने को लेकर स्थानीय स्तर पर भी प्रदर्शन किए जाने की संभावना के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह एहतियाती कदम के रूप में की गई है। पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .