संवाददाता : सच्चिदानंद राय
गोरखपुर। जनपद के ग्राम कुसमौल महावीर छपरा निवासी वैभव शाही के पूज्य पिता स्वर्गीय श्यामेंद्र शाही के निधन उपरांत आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर पुष्पांजलि अर्पित की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वर्गीय श्यामेंद्र शाही अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और समाजसेवा के लिए सदैव याद किए जाएंगे। उन्होंने अपने जीवन में मानवीय मूल्यों और सामाजिक सौहार्द को सर्वोच्च स्थान दिया। लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके पुत्र वैभव शाही अपने पिता के आदर्शों और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाजहित में कार्य करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

0 Comments