Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

दौड़ रही विद्यालय की बसें बिना नंबर अनफिट छोटी गाड़ियां रोड पर

बच्चों की सुरक्षा राम भरोसे डीएम महोदया

 

रिपोर्ट: चौ•के•एस•सन्धु

हापुड़

हापुड़: विद्यालय का सत्र आरंभ हो चुका है मगर हापुड़ में जो विद्यालय हैं और उनके ट्रांसपोर्ट वह बहुत अच्छे हैं जिनको सम्मान मिलना चाहिए ट्रांसपोर्ट के लिए, विद्यालय की बसें बिना नंबर खटारा छोटी गाड़ियां अनफिट दौड़ रही है सड़क पर शासन प्रशासन की आंखें बंद, जब आप बच्चों को विद्यालय में एडमिशन दिलाते हैं तब विद्यालय वाले बड़े ही गुणगान करते हैं शिक्षा और ट्रांसपोर्ट को लेकर मगर जब हकीकत खुलता है तो शिक्षा तो है जो है मगर ट्रांसपोर्ट जीरो नंबर, सिंभावली क्षेत्र में दौड़ रही हैं बिना नंबर की बसें अनफिट बसें, वही छोटी गाड़ियां जीरो कंडीशन में मगर शासन प्रशासन क्यों है चुप बड़ा सवाल, स्कूलों के बच्चों की सुरक्षा राम भरोसे है, आखिर पेरेंट्स किस रूप से ऐसी गाड़ियों में बच्चों को भेज रहे हैं जिनकी मालूम नहीं कहां पर धोखा दे जाएं, क्योंकि देखा जाए तो गाड़ियों पर पेंट कर कर उनका नया बना दिया मगर खटारा गाड़ियों पर बिना नंबर खेल चल रहा है, शायद प्रशासन की मिली भगत से जो हालात नज़र आ रहे हैं, बताया गया है कि स्कूलों की बसों के पास कोई डॉक्यूमेंट भी शायद हो जो गाड़ियां खटारा खत्म सड़क पर दौड़ रही है तो बहुत बड़ी बात है, वही छोटी गाड़ियां जिन बच्चों को इस तरह है खटारा गाड़ियों में ले जाया जाता है, जिनकी तुलना विद्यालय से की जाए तो उन्हें बच्चों के भविष्य की चिंता नहीं मगर चंद पैसों के लिए छोटे बच्चों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं, अगर गाड़ी 6 सीटर है तो बच्चे उसके अंदर 10 ,12 मिलेंगे , गाड़ी के ऊपर बच्चों के बैग मिलेंगे जो गांव देहात के अंदर लोकल में घूम रही हैं जो शासन प्रशासन की नजरों से बच रही हैं क्या शिक्षा विभाग की नजरे भी ऐसी गाड़ियों पर नहीं है, जागना होगा अभिभावकों को अपने बच्चों के प्रति जो देश के भविष्य हैं उनको ऐसी गाड़ियों में पेरेंट्स भेज रहे हैं जिन गाड़ियों पर एक सेकंड का भरोसा नहीं जो खटारा गाड़ियां हैं, नहीं है इन्हें किसी के आदेशों की प्रभाव विद्यालय वालों को, आखिर कब कार्रवाई होगी ऐसे विद्यालय वालों पर, होनी चाहिए ऐसे विद्यालयों की मान्यता रद्द जिनका ट्रांसपोर्ट बच्चों के मतलब का नहीं।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .