रिपोर्ट: सच्चिदानन्द राय
धनघटा (संतकबीरनगर):
जालौन से स्थानांतरित होकर आए विरेंद्र कुमार गुप्ता ने नवागत उपजिलाधिकारी (SDM) ने धनघटा तहसील का कार्यभार संभाल लिया है। वहीं, धनघटा के पूर्व उपजिलाधिकारी रविकांत चौबे का तबादला बुलंदशहर जिले के लिए हो गया है।
पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत उपजिलाधिकारी ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि तहसील क्षेत्र में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लागू करना और फ़रियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनता से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वहीं, स्थानांतरण पर पूर्व एसडीएम रविकांत चौबे को तहसील कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों ने भावभीनी विदाई दी तथा उनके भावी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

0 Comments