रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय
वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र की नईबस्ती में एक युवक ने अपने कमरे में गमछे के सहारे पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान धनंजय पाल उर्फ बब्बन (पुत्र सुदर्शन पाल) निवासी एस-9/163 ए-1, नईबस्ती के रूप में हुई है।बताया गया कि घटना के समय परिवार के सदस्य बाहर वाले रूम में बैठे थे,तभी उनकी माता बिशुन देवी ने उन्हें कमरे में फंदे से लटका देखा। परिजन तत्काल उन्हें निजी अस्पताल ले गए,जहां से दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल लेकर जाने के लिए बोला,लेकिन वहां के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।धनंजय साड़ी की फिनिशिंग का काम करते थे और उनकी पत्नी संगीता देवी पिछले छह-सात माह से मायके में रह रही थीं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

0 Comments