Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

पुलिस की घेराबंदी देख गंगा पुल से कूदे दो तस्कर, एक की मौत, एक गंभीर, तीसरा गिरफ्तार

जिला अस्पताल में घायल तस्कर का इलाज करते डॉक्टर


चंदौली 

चहनिया

बलुआ थाना क्षेत्र के तीरगांवा-सैदपुर पुल से शनिवार की भोर में चेकिंग के दौरान 11 गोवंश से लड़ी एक पिकअप गाड़ी को पकड़ा। पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्करों ने सैदपुर गंगा पुल से नीचे छलांग लगा दी, जिसमें दो तस्कर 24 वर्षीय काजू कुमार और 26 वर्षीय शिवांशु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वही एक 23 वर्षीय शक्ति कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया। चहनियां पीएचसी से दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान एक तस्कर काजू की मौत हो गई, जबकि दूसरा शिवांशु कुमार जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई। 

         बलुआ एसओ अरुण प्रताप सिंह के निर्देशन में मारुफपुर चौकी प्रभारी अमित सिंह पुलिस टीम के साथ तीरगांवा-सैदपुर पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान गोवंश से लड़ी एक संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस की घेराबंदी होते ही वाहन में सवार तस्करों ने दौड़ने की कोशिश की। बचने के प्रयास में दो तस्कर सैदपुर गंगा पुल से नीचे कूद गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान काजू कुमार निवासी जनपद आजमगढ़ की मौत हो गई, जबकि शिवांशु कुमार का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं तीसरे आरोपी शक्ति कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी आजमगढ़ जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर उसमें लड़े 11 गोवंश को सुरक्षित बरामद कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ गोवंश तस्करी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में बलुआ एसओ अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि बलुआ पुलिस की सख्ती और त्वरित कार्रवाई से गोवंश तस्करी की बड़ी घटना को रोका गया है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है तथा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .