Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

उपज स्थापना दिवस 21 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा

 



कार्यक्रम में होगा संगोष्ठी, पौधारोपण और सम्मान समारोह का आयोजन



उपज के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के तैयारियों का लिया जायजा


भदोही। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की स्थापना दिवस जिला इकाई भदोही द्वारा इस वर्ष भी धूमधाम एवं भव्यता के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन 21 जुलाई दिन मंगलवार को समय सायं 4:00 बजे नगर के रजपुरा चौराहे के पास स्थित होटल एचपीबी ग्रांट में किया जाएगा। सोमवार को उपज के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए उपज के जिला महासचिव आफताब अंसारी ने बताया कि कार्यक्रम में संगोष्ठी के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी पीयूष मोर्डिया, जिला जज भदोही अखिलेश दुबे, जिलाधिकारी भदोही शैलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही शुभम अग्रवाल व उपज के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे। इनके साथ ही कुछ अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। श्री अंसारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान होटल एचपीबी ग्रांट परिसर में पौधारोपण किया जाएगा। अतिथिगण प्रधानमंत्री के "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। उन्होंने बताया कि संगोष्ठी के दौरान नगर के कुछ मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को भी सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया जाएगा। इस मौके पर उबैदुल्ला असरी, फिरोज खान, हाजी आज़ाद खान बापू, जावेद कुरैशी, फैसल खान, हैदर संजरी, खुर्शीद खान, रिजवान सिद्दीकी बब्लू, सेराज खान गुड्डू खालसा, सर्वेश राय, संदीप राय, राजेश सेठ, अली अकबर हाजी अब्दुल सलाम अंसारी आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .