Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

कावड़ यात्रा के दृष्टिगत डीएम ने सिंचाई विभाग के कार्यों की की बैठक, नहरों की साफ सफाई एवं बैरिकेडिंग कराने के दिए निर्देश



रिपोर्ट: चौ•के•एस•सन्धु

हापुड़: कावड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में डीएम श्रीमती कविता मीना की अध्यक्षता में सिंचाई विभाग के कार्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा मार्ग में पड़ने वाली नहरों, राजवाहों एवं जलाशयों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। कावड़ मार्ग में पड़ने वाली सभी नहरों, पुलियों एवं घाटों की सिल्ट सफाई एवं गंदगी हटाने का कार्य जल्द ही पूर्ण किया जाए।  नहरों एवं गहरे जल वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग एवं रस्सी लगवाई जाए। खतरनाक स्थानों को चिन्हित कर पुलिस के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग की जाए। यात्रा अवधि में कावड़ियों की सुरक्षा के दृष्टिगत नहरों में जल प्रवाह को नियंत्रित रखा जाए। अचानक पानी न छोड़ा जाए।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .