मुम्बई. डॉ. कृष्णा चौहान द्वारा "बॉलीवुड लीजेंड फिल्म फेस्टिवल" का आयोजन 15 अगस्त 2026 को मुम्बई में होने वाला है. इस अवसर पर बॉलीवुड की काफी हस्तियां मौजूद होंगी. बॉलीवुड लीजेंड फिल्म फेस्टिवल 2026 मे कई कलाकार अपनी परफॉर्मेंस से सबको मंत्रमुग्ध कर देंगे.
अवार्ड किंग डॉ. कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित बॉलीवुड लीजेंड फिल्म फेस्टिवल मे ऐसे कलाकारों को सर्टिफिकेट और मेडल से सम्मानित किया जाता है जिन्होंने उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं. इसके लिए नामांकन जारी है. म्युज़िक वीडियो, शॉर्ट फिल्म, फीचर फिल्म, डॉक्यूमेंट्री फिल्म के लिए ऐक्टर, सिंगर, डायरेक्टर, संगीतकार, गीतकार और फिल्म मेकर को ये सम्मान दिया जाता है.
गौरतलब है कि डॉ कृष्णा चौहान की नेक्स्ट हॉरर थ्रिलर फिल्म 'आत्मा डॉट कॉम' की शूटिंग भी जल्द शुरू होने वाली है। इस फिल्म में दिलीप सेन का संगीत है, जिसके कई गाने रिकार्ड कर लिए गए हैं. पद्मश्री उदित नारायण की पत्नी और मशहूर सिंगर दीपा नारायण झा ने भी इस फिल्म के लिए एक खूबसूरत गीत गाया है. कृष्णा चौहान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही फिल्म AATMA.COM के निर्देशक एवं निर्माता
डॉ कृष्णा चौहान, सह-निर्माता सी डी शेटे, संगीतकार दिलीप सेन, गीतकार सुधाकर शर्मा, विक्की नागर, गाज़ी मोइन, एम प्रकाश और इमरान ज़ेड सलमानी हैं. फिल्म के डीओपी पप्पू के शेट्टी, पटकथा एवं संवाद लेखक पी के गुप्ता हैं. शबाब साबरी, शाहिद माल्या, रितु पाठक, दीपा नारायण झा और तरन्नुम मलिक जैन ने फिल्म के खूबसूरत गीतों को गाया है.
प्रोड्यूसर डायरेक्टर डॉ कृष्णा चौहान और उनकी पूरी टीम इस हॉरर थ्रिलर फिल्म के सेट पर जाने को लेकर पूरी तरह तैयार है और सभी बेहद उत्साहित हैं.



0 Comments