गोरखपुर
सहजनवा गोरखपुर : गीडा थाना क्षेत्र के चिरैयाडाड निवासी चंदा देवी पत्नी विनोद कुमार का देवर 24 जुलाई को शाम 4.30 बजे खेत में जा रहा थे।विपक्षी रास्ते में चारपाई बिछा कर बैठा था। तो उसने कहा कि चारपाई किनारे कर ले।इतने पर मनबढ़ गाली गुप्ता देते हुए मारने पीटने लगा शोर सुनकर ननद पहुंची तो आरोपी उन्हें भी जातिसूचक गालिया देते हुए मारने लगा। उसी दौरान डेढ़ दर्जन की संख्या में विपक्षी के सहयोगी भी जुट गए। तो पीड़ित जान बचाकर घर में भागे तो सभी ईट पत्थर चला कर झोपड़ी तोड़ दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अर्जुन,मन्नू चौहान,अंश चौहान,विपुल गिरी,नाटे गिरी,बुद्ध गिरी,रामजन्म,जयसिंह,
शुभम,गुल्लू,रोशन,
कन्हैया,सचिन,कोइल,
मृत्युंजय,के खिलाफ एससी/ एसटी,बलवा,तोड़फोड़,
मारपीट,जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। वही दूसरे पक्ष के पावित्री पत्नी राम गोविंद ने आरोप लगाया कि 24 जुलाई को शाम 5.30 बजे बेटा मनीष चौहान दरवाजे पर खड़ा था। उसी दौरान एक दर्जन से अधिक संख्या में विपक्षी आये और रंजिश को लेकर मारने पीटने लगे।बचाव करने पहुंचे बेटे अंश सिंह को भी मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जान बचाने के लिए पड़ोसी में घर के अंदर भाग कर गए तो मनबढ़ घर में घुस आए और छेड़छाड़ और तोड़फोड़ करते हुए फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रविन्द्र कुमार,मोहन कुमार,रोहित कुमार,आशीष कुमार,पिंटू कुमार,शनि कुमार,राजवीर कुमार,प्रद्युम्न कुमार,धर्मेंद्र कुमार,शीतल,चंद्रा,प्रीति,
रमाकांत के खिलाफ छेड़छाड़,घर में घुसकर मारपीट,बलवा, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।
संवाददाता सच्चिदानन्द राय

0 Comments