संवाददाता सच्चिदानन्द राय
गोरखपुर
गीडा गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के बडगहन गांव निवासी अछैबर यादव ने गीडा थाने में तहरीर देकर चार लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़ित अछैबर यादव का आरोप है कि राजू यादव, राकेश यादव, नितेश यादव और अरविंद यादव ने एक राय होकर उनके साथ तथा उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित ने मामले में आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए गीडा पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments