Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

महमूरगंज में ₹1.25 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा,32 गिरफ्तारियों के बाद युवतियों ने किया हंगामा

 


रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय


महमूरगंज में शेयर बाजार में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर करीब ₹1.25 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी करने वाले कथित फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए 21 महिलाओं और 11 पुरुषों समेत कुल 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।कार्रवाई के बाद शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान गिरफ्तार युवतियों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस पर जबरन कागजात पर हस्ताक्षर कराने सहित कई गंभीर आरोप लगाए।



युवतियों का कहना था कि उन्हें कंपनी के फर्जी होने की जानकारी नहीं थी और वे केवल SIP व शेयर बाजार से जुड़ी जानकारी देने का काम करती थीं।वहीं पुलिस के अनुसार महमूरगंज की एक रिहायशी इमारत में ‘एन.के.डी. एंड एसोसिएट्स’ के नाम से कथित फर्जी कार्यालय संचालित किया जा रहा था। आरोप है कि गिरोह शेयर मार्केट में ट्रेडिंग और निवेश में रुचि रखने वाले लोगों का डाटा जुटाकर कॉल सेंटर के टेलीकॉलर्स के माध्यम से संपर्क करता था और खुद को SEBI रजिस्टर्ड फर्म बताकर शेयर बाजार में लाभ देने वाले टिप्स के नाम पर सब्सक्रिप्शन राशि विभिन्न बैंक खातों,क्यूआर कोड और यूपीआई आईडी के जरिए मंगाता था।पुलिस के मुताबिक कॉल सेंटर में 21 महिलाएं और नौ पुरुष टेलीकॉलर के तौर पर काम कर रहे थे,जबकि गिरोह के संचालन में अन्य पुरुष भी शामिल थे।गिरफ्तार पुरुष आरोपियों में सतीश मौर्या (33), विनय कुमार मौर्या (29), शिवम सिंह (24), अभिषेक मिश्रा (24), अमन गुप्ता (21), पियुष जायसवाल (30), संदीप कुमार मौर्या (23), अंकित राय (26), सौरभ गुप्ता (25), अंशु मौर्या (22) और शरद सिंह (28) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार अधिकांश आरोपी वाराणसी, चंदौली और मिर्जापुर के रहने वाले हैं और कॉल सेंटर में काम करने वालों को ₹8 हजार से ₹16 हजार प्रतिमाह तक वेतन दिया जाता था। गिरोह के पास से कथित तौर पर म्यूल बैंक अकाउंट और कूटरचित दस्तावेज बरामद किए गए हैं। मामले में भेलूपुर थाने में धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई ‘ऑपरेशन Cy-Vazra’ के तहत पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में की गई।



Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .