Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित हुए शिवलाल सिंह, 32 वर्षों की ईमानदार सेवा के बाद भावभीनी विदाई



गीडा/गोरखपुर। भारतीय खाद्य निगम  में 01 जनवरी 1994 से 31 जुलाई 2026 तक लगातार 32 वर्षों की उत्कृष्ट, निष्ठापूर्ण एवं समर्पित सेवाएं देने वाले श्री शिवलाल सिंह को सेवानिवृत्ति के अवसर पर हार्दिक सम्मान एवं भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके दीर्घ सेवाकाल, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उन्हें सम्मान चिन्ह भेंट किया तथा उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की।


श्री शिवलाल सिंह ने अपने पूरे सेवाकाल में अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ किया। वे अपने सरल स्वभाव, कर्मठता और अनुकरणीय कार्यशैली के कारण अधिकारियों, सहकर्मियों एवं कर्मचारियों के बीच सदैव सम्मानित रहे। उनके उत्कृष्ट कार्यों ने विभाग में एक अलग पहचान बनाई और आने वाली पीढ़ी के कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने।


शिवलाल सिंह की ईमानदारी, मेहनत और संस्कारों का प्रभाव उनके पूरे परिवार में भी स्पष्ट दिखाई देता है। उनके पुत्र सरोज कुमार यादव वर्तमान में फायर विभाग, गीडा (गोरखपुर) में फायर प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। वहीं उनकी बहू तहसील खजनी, जनपद गोरखपुर में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं तथा अपनी सेवाएं पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ दे रही हैं।


यह परिवार इस बात का उदाहरण है कि ईमानदारी, कड़ी मेहनत, अनुशासन और अच्छे संस्कार से जीवन में उच्च मुकाम प्राप्त किया जा सकता है। श्री शिवलाल सिंह की कार्यशैली और जीवन मूल्यों ने उनके परिवार को भी समाज सेवा और सरकारी दायित्वों के लिए 




Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .