Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

बहादुरी की मिसाल बनीं इंस्पेक्टर जरीना बागवान, पुलिस सहयोग संस्था करेगी सम्मानित


नालासोपारा:

नाबालिग बच्चों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर 

साहसिक कार्य करने वाली नालासोपारा की पुलिस इंस्पेक्टर जरीना बागवान  को पुलिस सहयोग संस्था पाल पंधारी संस्थापक द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

जरीना बागवान मैडम ने कर्तव्यनिष्ठा, बहादुरी और मानवता का परिचय देते हुए मासूम बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की, जिसकी हर ओर सराहना हो रही है। उनके इस साहसिक कार्य को देखते हुए पुलिस सहयोग संस्था ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

संस्था का कहना है कि ऐसे जांबाज पुलिस अधिकारियों का सम्मान करने से पूरे पुलिस विभाग का मनोबल बढ़ता है और समाज में सुरक्षा व विश्वास की भावना मजबूत होती है।


पुलिस सहयोग संस्था के पाल पंधारी संस्थापक व पदाधिकारियों ने कहा कि इंस्पेक्टर जरीना बागवान जैसी अधिकारी समाज के लिए प्रेरणा हैं, जो अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए लोगों की रक्षा के लिए हर चुनौती का सामना करती हैं।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .