रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय
वाराणसी
आम जनता को बिजली संबंधी कामों में परेशान करने और मुकदमा दर्ज न करने के नाम पर रिश्वत वसूलने वाले दो को एंटी करप्शन टीम वाराणसी ने रंगे हाथों दबोच लिया।दोपहर 2:55 बजे 33/11 केवी डीपीएच पावर हाउस मंडुआडीह वाराणसी के पास हुई इस कार्रवाई में विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) और लाइनमैन को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।शिकायतकर्ता शुभम श्रीवास्तव पुत्र महेंद्र कुमार श्रीवास्तव,निवासी उत्तरी ककरमत्ता,थाना मंडुआडीह,वाराणसी ने एंटी करप्शन टीम के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि बिजली विभाग के कर्मचारी उनके खिलाफ कोई मुकदमा पंजीकृत न करने के बदले उनसे 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं।शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और आरोपी दोनों को घटनास्थल पर ही रिश्वत की रकम लेते समय पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपी 1.लक्ष्मण कुमार पुत्र शंभूनाथ,निवासी नैपुरा कला,थाना लंका,वाराणसी-33/11 केवी डीपीएच पावर हाउस मंडुआडीह में लाइनमैन (निविदाकर्मी) के पद पर कार्यरत 2.नवनीत कुमार पुत्र ओमप्रकाश,मूल निवासी ग्राम जखाव,थाना गोपीगंज,जनपद भदोही — वर्तमान में जेई विद्युत विभाग मंडुआडीह वाराणसी में तैनात है।दोनों आरोपियों से घटनास्थल से 20 हजार रुपये की रिश्वत की रकम बरामद की गई।पुलिस ने तुरंत दोनों के खिलाफ थाना रोहनिया,कमिश्नरेट वाराणसी में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।यह घटना विद्युत विभाग में रिश्वतखोरी की लगातार हो रही घटनाओं को उजागर करती है।वाराणसी समेत पूरे क्षेत्र में बिजली कनेक्शन,बिल सुधार,मीटर शिकायत और मुकदमा न दर्ज कराने के नाम पर आम उपभोक्ताओं से पैसे वसूलने की शिकायतें अक्सर आती रहती हैं।एंटी करप्शन टीम की इस सफल ट्रैप कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत करने पर त्वरित और सख्त कार्रवाई हो सकती है।स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना की है और मांग की है कि पावर हाउस जैसे संवेदनशील स्थानों पर तैनात कर्मचारियों की निगरानी और बढ़ाई जाए ताकि आम जनता को बिना किसी परेशानी और रिश्वत के अपना काम मिल सके।

0 Comments